जयमाल के स्टेज पर दूल्हे सिर पर नकली बालों की विग देख दुल्हन ने उठाया ये कदम








Listen to this article

नवीन चौहान.
शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब जयमाल के दौरान स्टेज पर दूल्हे के सिर पर नकली बालों की विग दिखी। आरोप है कि दूल्हे के दांत भी नकली थे। दूल्हे की सच्चाई सामने आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

यह घटना यूपी के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां बने मैरेज होम में मंगलवार को बिधूना के रहने वाले अजय कुमार यादव की ऊसराहार क्षेत्र के रहने वाले महेशचंद्र की बेटी से शादी होनी थी।

तय समय पर दूल्हा अजय अपनी बरात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंचा। इस दौरान जब जयमाल की रस्म होने लगी तब अचानक किसी की नजर दूल्हे के बालों पर गई। दूल्हे नकली बालों की विग लगा रखी थी। यह पता चलने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दियां

शादी से इनकार करने पर दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। उन्होंने लड़की वालों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान लड़की वालों को शक हुआ कि दूल्हे के दांत भी नकली है। दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों ने बैठकर समझौते का प्रयास किया लेकिन लड़की ने फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया।