मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप




Listen to this article

नवीन चौहान.
देहरादून स्थित सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाकर तुरंत आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

जिस समय आग लगी उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए है।

घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है। बताया गया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ, समय रहते स्थिति काबू में कर ली गई।