योगेश शर्मा.
महिला और नाबालिको से वेश्यावृत्ति कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था, उसके खिलाफ वारंट भी निकले थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में दिनांक 05/06/2022 को मुकदमा FIR NO 354/2021 धारा 372 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त इस्तियाक पुत्र बदलू शाह निवासी बरेली नगर न0 2 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को उसकी मसीत रोड पर स्थित दुकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त 13/11/2021 से वांछित चल रहा था। पूछताछ में पूर्व में इस अभियोग में गिरफ्तारशुदा आरोपिता के साथ मिलकर नाबालिक व बालिक लड़कियों का दुरव्यापार किया जाना बताया गया है।



 
		
			


