स्कूल के बाथरूम की छत गिरी, मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत दो घायल








Listen to this article

विजय सक्सेना.
चंपावत में एक स्कूल के बाथरूम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

हादसे की सूचना पर बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी डरे सहमे हैं। चंपावत में गुरुवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत हो गई।

इस हादसे की जानकारी मिलने से अधिकारियों में भी हडकंप है। जिले के अधिकारी पूरी घटना की जानकारी लेने में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर इस हादसे से अभिभावकों में गुस्सा देखा जा रहा है।