विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर पुलिस ने नशे की बिक्री का कारोबार करने वाले एक अभियुक्त को 1.30 ग्राम अवैध चरस 5.685 किलोग्राम अवैध गांजा, 2,78,000- (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये नकद), एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस कार्य की जनता ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पुलिस द्वारा नशे कारोबार करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध मे निरन्तर सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 06.12.2022 को पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ठाकुर सरकार पुत्र महेन्द्र सरकार निवासी वार्ड नं (5) थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया।
अभिुयक्त के कब्जे से चरस कुल 130 ग्राम तथा गांजा 5.685 किलो ग्राम तथा कुल 2,78,000/- रुपये (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये) और एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा FIR NO- 200/2022 U/S 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त से नशे की सामग्री क्रय किये जाने के श्रोतों के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त जिसके द्वारा युवाओं एवं किशोरों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराकर नशे की प्रवृत्ति को बढावा दिया जा रहा था कि गिरफ्तारी पर थाना क्षेत्र की जनता द्वारा थाना दिनेशपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।