अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य पर मुकदमा दर्ज

vinod arya






Listen to this article


नवीन चौहान
अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। चालक की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से विनोद आर्य की मुश्किले बढ़ गई है। चालक रोहन कांबोज निवासी छुटमलपुर सहारनपुर यूपी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विनोद आर्य के यहां वाहन चलाने का कार्य करता था। लेकिन विनोद आर्य उससे मसाज कराने और गलत कार्य करने के लिए दबाब बना रहा था। जब उसने गलत काम करने के लिए मना कर दिया और नौकरी छोड़ दी तो सड़क दुर्घटना में उसको मरवाने का प्रयास किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने में जुट गई है।