नवीन चौहान.
चुनाव आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तीन राज्यों में त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय व नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होंगी। इन तीनों राज्य में होने वाले मतदान के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ”तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे।
- नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता होंगे।
- तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी।
- इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी।
- तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे।
- मेघालय में सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता 18-19 साल के होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे।”
- नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर सीएम धामी ने कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
- ‘मां’! मुख्यमंत्री योगी के मौन में छिपा है बेटे के दिल का अथाह दर्द
- यातायात माह अभियान: मेरठ में बुलडोजर से 172 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए
- मखदूमपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ, गंगा आरती और दीपदान से गूंजा तट
- तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हरिद्वार से चुनावी रणनीति बनाएगी भाजपा


