दीपक चौहान
उत्तराखंड में भाजपा सरकार में दायित्वधारियों की एक सूची सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई। जिसके बाद भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मीडिया को बयान जारी करके वायरल सूची को पूरी तरह से फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम की वायरल सूची महज एक अफवाह है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन व सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी सूची दायित्व धारियों को लेकर जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से प्रसारित की जा रही यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है।
उत्तराखंड में भाजपा के दायित्वधारियों के नाम की सूची जारी






