नवीन चौहान.
यूपी के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड की घटना सामने आयी है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ एक छह माह के बच्चे की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। तीन शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला को उसके पति ने पीट कर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए प्रेमी की भी जान ले ली। दोनों के छह माह के बच्चे की भी जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उद्धमपुर गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी मैनपुरी निवासी सतेंद्र कश्यप के साथ दो साल पहले फरार हो गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात पिंकी अपने प्रेमी सतेंद्र और उससे हुए छह माह के बच्चे के साथ पास के ही गांव टुंडेपुरवा में लगी ग्रामीण नुमाइश देखने आई थी।
रात ज्यादा होने पर पिंकी अपने प्रेमी के साथ पति के गांव में उसके ही घर पहुंच गई। रात में अपनी पत्नी को प्रेमी व उसके बच्चे को देखकर मनोज भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, इसी दौरान मनोज ने लाठी से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिये, बीच बचाव करने पर सतेंद्र पर भी हमला कर दिया। इस बीच लाठी छह माह के बच्चे को भी लग गई। इस हमले में तीनों की मौत हो गई।
शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनोज को अपनी हिरासत में ले लिया।
- देर रात ssp ने किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद


