नवीन चौहान.
कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज की। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 14/15.06.23 को भीकमपुर क्षेत्र में अवैध खनन किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारकर 03 ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन में किया सीज़ जिसमें रेता/मिट्टी भरी हुई थी।
अवैध खनन की रिपोर्ट सम्बंधित को प्रेषित की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां से अवैध खनन होने की सूचना मिल रही हैं।
पुलिस टीम
- अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक लक्सर
- उप0नि0अरविन्द रतूड़ी, प्रभारी चौकी भीकमपुर
- का० बलविंदर
- का० शमशेर
- देर रात ssp ने किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद


