नवीन चौहान.
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड से मेजर जनरल मनोज तिवारी, (ADG Recruitment of UP & UK) ने पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मेजर जनरल तिवारी द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय को भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत उत्तराखण्ड के बनबसा, रानीखेत और कोटद्वार में आयोजित होने वाली 03 भर्ती रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली भर्ती रैलियों में राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें भर्ती रैली के दौरान भीड नियंत्रण व अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल नियुक्त किया जाना आवश्यक है।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अशोक कुमार द्वारा पुलिस प्रबंधन के साथ समय से पुलिस बल की तैनाती हेतु आश्वस्त किया गया।
- हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, भावुक हुए मुख्यमंत्री
- हरिद्वार चंडी घाट पर होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, cm भी पहुंचे
- नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर सीएम धामी ने कुम्भ-2027, आरडीएसएस योजना सहित विभिन्न परियोजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार
- ‘मां’! मुख्यमंत्री योगी के मौन में छिपा है बेटे के दिल का अथाह दर्द
- यातायात माह अभियान: मेरठ में बुलडोजर से 172 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए


