नवीन चौहान.
आईटीबीपी गेट मसूरी—देहरादून रोड पर एक बस खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार चालक समेत दो व्यक्तिों को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक ने कुछ देर पहले ही सावरियों को उतार दिया था।
जानकारी के अनुसार दिनांक 19 /06 /2023 को सूचना मिली की बस संख्या यूके 14 PA 9099 आईटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारीगण मय आपदा उपकरण के आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे।
जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली निवासी जमनपुर सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 65 वर्ष व उसका पुत्र आसिफ अली s/o अहमद अली निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष बैठे थे। जानकारी करने पर अवगत हुआ कि बस का प्रेशर लीक हो गया था। जिस पर बस में बैठे सवारियों को लाइब्रेरी चौक के नीचे एमडीडीए पार्किंग के पास उतार दिया गया था। तत्काल 108 को सूचित किया गया परंतु 108 समय से ना पहुंचने के कारण कोतवाली मसूरी के सरकारी वाहन से घायल अहमद अली को उप जिला चिकित्सालय मसूरी इलाज हेतु लाया गया।
- किराये के भवन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा, छह गिरफ्तार
- पुलिस लाइन में धूमधाम से मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे गए कंबल
- भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया 60वाँ स्थापना दिवस, योग साधना से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- एशियाई खेलों में पदक विजेता DSP पारुल चौधरी का इकलौता गांव में भव्य स्वागत
- राम माधव जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: त्रिवेन्द्र


