- अनुसूचित जाति के लोगों को मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि 10 से बढ़ाकर 50 हजार की
नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए संचालित “अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना” के अन्तर्गत निर्धारित आय सीमा तथा देय सब्सिडी की धनराशि सीमा बढ़ाई गयी है।
इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में आय सीमा 40 हजार रूपये तथा शहरी क्षेत्रों की 55 हजार रूपये आय सीमा को 2.50 लाख रूपये किया गया है। जबकि सब्सिडी की धनराशि 10 हजार रूपये से बढाकर 50 हजार रूपये अथवा योजना लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो, देय होगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशों के क्रम में अब प्रदेश में 11 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रेसक्यू कार्य करने वाले SDRF के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों को क्रमशः 1500/दिन तथा 1000/दिन की दर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद नैनीताल की तहसील कोश्या कुटोली का नाम बाबा नीब करौरी धाम के नाम पर तहसील श्री कैंची धाम किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार


