नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अचानक मेरठ पहुंचकर सबको चौंका दिया। वह हैलीकाप्टर से सीधे मोदीपुरम पहुंचे और यहां हाइवे पर कांवड लेकर आ रहे शिवभक्तों पर अपने हाथों से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और महादेव के जयकारे लगाए। शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर सीएम योगी ने सभी का दिल जीत लिया।
सीएम योगी को अपने बीच देखकर शिवभक्तों के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने योगी योगी के जमकर नारे लगाए। करीब छह मिनट तक सीएम योगी ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान शिव भोले के जयकारे आकाश में गूंजते रहे। सीएम योगी ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए शिवभक्तों का अभिवादन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।

सीएम का हैलीकाप्टर आलू अनुसंधान संस्थान में उतरा गया। उसके बाद वह कार में बैठकर हाइवे पर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के सामने पहुंचे और वहां उन्होंने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव भी थे उन्होंने भी कांवडियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम को अपने बीच पाकर शिवभक्त तो खुश हुए ही स्थानीय लोग भी सीएम के आने का पता चलते ही उनकी एक झलक देखने को दौड़ पड़े। कावंडियों ने भी सीएम की पुष्प वर्षा करते हुए तस्वीर और वीडियो अपने मोबाइल में कैद की।
जिस समय योगी आदित्यनाथ मोदीपुरम में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करने के लिए पहुंचे उस वक्त वहां मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा जे कुमारी और डीएम दीपक मीणा भी मंच पर पहुंचे। योगी के अचानक मेरठ पहुंचने पर अधिकारियों में हडकंप मचा रहा। मौके पर तत्काल पहुंचकर कांवडियों के वेश में मौजूद पुलिस कमियों ने सुरक्षा घेरा बनाया। एसएसपी रोहित सजवाण और उनकी टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। कुछ देर पुष्प वर्षा कर सीएम योगी आदित्यनाथ वापस हैलीकॉप्टर में बैठकर चले गए।

- सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस सुधांशु धूलिया पहुंचे मेरठ, अवैध निर्माण व उल्देपुर कॉलोनी मामले की करेंगे जांच
- गंगानगर पुलिस और स्वाट टीम ने किया 2 करोड़ की चोरी का खुलासा, मेड समेत 4 गिरफ्तार
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान


