नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मैदान गोपेश्वर में हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

- देर रात ssp ने किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद


