नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। सीएम धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सीएम ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

- तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अस्पतालों की ओटी सील
- जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए विद्यालयों में पहुंचे जिलाधिकारी
- ICAR-IIFSR और इक्रीसेट ने शुरू किया लैंडस्केप-आधारित कृषि प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- कृषि विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय बी कीपिंग वोकेशन कोर्स का शुभारंभ








