वीनू चौधरी
अवैध निर्माण को लेकर एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के सख्त तेवर देख प्राधिकरण में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध निर्माण को रोकने के आदेशों के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहने पर उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इसी के साथ प्राधिकरण के ही एक हाईप्रोफाइल अधिकारी के अवैध निर्माण को सील करा दिया है।

हालांकि पूर्व में भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था। प्राधिकरण ने नोटिस देने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई थी। लेकिन निर्माण कार्य बदस्तूर जारी था। जिसको लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह बेहद नाराज दिखाई दिए।

हरिद्वार के कनखल सन्यास रोड़ पर प्राधिकरण के अधिकारी के करीबी रिश्तेदार का एक बहुमंजिला भवन में अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया हुआ था। लेकिन जब प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को इस अवैध निर्माण में कार्य चलने की जानकारी मिली तो उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

इसी के साथ प्राधिकरण की एक टीम को निर्माणाधीन भवन को सील करने रवाना किया। एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण किसी सूरत में नही होने दिया जायेगा। प्राधिकरण जनता के भवनों का नक्शा स्वीकृत करने और सुविधा प्रदान करने के लिए सहुलियत प्रदान कर रहा है। जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह सीधा उनसे आकर मिल सकती है।

- चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, यात्री का माला पहना कर किया स्वागत
- एस.एम. पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रवृत्ति की घोषणा
- मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डीएवी देहरादून में कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा ने दिया सकारात्मक जीवन का मंत्र
- ‘जैव नियंत्रण एजेंट’ उत्पादन की सेना के जवान प्रशिक्षण शिविर में समझेंगे बारीकी
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, का 100% रिजल्ट — प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार का संगम




