मेरठ।
मेरठ कैंट स्टेशन के पास एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान प्रियंका पत्नी विजेंद्र के रूप में हुई है। वह मुरादनगर स्थित अपनी ससुराल से मेरठ आ रही थी। पुलिस के अनुसार महिला की ससुराल मुरादनगर है, शनिवार की देर शाम प्रियंका अपनी ससुराल मुरादनगर से रेल मेरठ कैंट स्टेशन पहुंची। यहां से जब वह अपने मायके गांव बटजेवरा रही थी तब उस पर हमला हुआ।
परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, हमलावर जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

- ‘ऑपरेशन दृष्टि’ नेत्र शिविर के तीसरे दिन 127 सफल नेत्र सर्जरी, 25 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान
- ‘ऑपरेशन दृष्टि’ मेगा नेत्र शिविर के दूसरे दिन 125 नेत्र सर्जरी सफल, 25 नवंबर तक चलेगा अभियान
- डीपीएस रानीपुर में इंटर-डीपीएस नेशनल एथलेटिक मीट-2026 का भव्य उद्घाटन
- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के तबादले
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में हुई विलीन


