नवीन चौहान.
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सड़क हादसे में 94 बैच के दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी कार अचानक खराब होकर बीच सड़क में ही रूक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक ट्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के रोहतक रोड (मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास) पर यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के रूप में हुई है। जगबीर सिंह वर्तमान में सिक्योरिटी यूनिट में तैनात थे। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- उद्योगों के लिए सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
- सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री
- त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को एसएसपी और डीएम ने की शांति समिति के साथ बैठक, दिये ये निर्देश
- ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ₹1.77 करोड़ की ठगी करने वाले को राजस्थान से दबोचा
- एचईसी कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने क्विज कम्पटीशन ‘ब्रेन फ्यूजन‘ में दिखाया तकनीकी कौशल


