अजय चौहान.
उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। इस बार हलचल नैनीताल लोकसभा सीट को लेकर हो रही है। दरअसल इस पर पर पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के परिवार से दावेदारी के सुर उठे हैं। परिवार के लोगों ने दावेदारी करते हुए कहा कि इस सीट से एनडी तिवारी सांसद रहे हैं, इसीलिए इस सीट पर परिवार के ही किसी व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर नैनीताल लोकसभा सीट पर एनडी तिवारी के रिश्तेदार और कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भी इस सीट पर दावेदारी कर कांग्रेस में हलचल मचा दी है। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वह पार्टी के कर्मठ सिपाही है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का फैसला ही उनके लिए मान्य होगा।
पदमपुरी जिला नैनीताल निवासी दुर्गा दत्त एनडी तिवारी के सगे रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस सीट से उनके ही परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट देना चाहिए ताकि एनडी तिवारी ने जनता के लिए जो सपने देखे थे वो पूरे हो सकें।
वहीं दूसरी ओर राजनीति के विशेषज्ञों का का कहना है कि नैनीताल लोकसभा सीट पर दीपक बल्यूटिया की राह आसान नहीं है। कांग्रेस के बड़े दलित नेता और कई अन्य बड़े नेता भी इस सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके हैं। अब देखना यही है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में संगठन इस सीट पर किसे टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




