वीके शुक्ला.
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में हुई डकैती और घटना के दौरान चौकीदार की हत्या करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल भी हो गए। पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

बतादें थरवई के हेतापट्टी गांव में रविवार की रात डकैतों ने दो घरों में डकैती डालते हुए चौकीदार की हत्या कर दी थी। यह भी सामने आया कि चौकीदार की नाबालिग नतिनी के साथ 6 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस जांच पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान करते हुए बदमाशों की शाहजहांपुर में रहने की पुष्टि की।
शुक्रवार की सुबह आरोपियों के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी पेट्रोल के पंप के पास होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के निगरी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी कृष्ण कुमार और कैलाश सिंह को गोली लगी। दोनों को एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर डीसीपी यमुनापार समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




