हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक से होगी 2.68 करोड़ की वसूली, आरसी जारी




Listen to this article

नवीन चौहान.
हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से नगर निगम अपनी नुकसान की भरपाई के लिए वसूली की जाएगी। अब्दुल मलिक के खिलाफ नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। इस आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी करते हुए उसकी वसूली के लिए डीएम को पत्र भी भेज दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत अन्य सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है।

नगर निगम ने अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए लेकिन वसूली नहीं हो पाई। राजस्व विभाग 10 प्रतिशत की संग्रह व्यय लेता है। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली करायी जाएगी। अब डीएम तहसील के माध्यम से वसूली कराएंगी।