लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची




Listen to this article


काजल राजपूत.
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने कददावर नेताओं को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारने के लिए नामों पर विचार मंथन कर रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 100 से अधिक नामों पर पहले घोषणा की जायेगी। 400 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची आज शाम छह बजे सार्वजनिक करने वाली है। उत्तराखंड के प्रत्याशियों का नाम नही होगा।
यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज शाम छह बजे की जायेगी। अगर उत्तराखंड की बात करें तो पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर बेहद कशमकश जारी है। नैनीताल, अल्मोडा,
टिहरी गढवाल, पौड़ी गढवाल और हरिद्वार सीट को लेकर कई दावेदारों के नाम होने के चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। हरिद्वार सीट पर संतों ने अपनी दावेदारी की है। लेकिन राजनैतिक वजूद नही होने के चलते संतों के नामों पर कोई खास चर्चा नही हुई। हालांकि संतों के समर्थक टिकट हासिल करने का दावा कर रहे है। ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर के नाम प्रत्याशियों की पहली सूची में है। इसके अलावा जिन लोकसभा सीटों पर भाजपा कमजोर स्थिति में है, वहां टिकट के नामों की घोषणा भी पहली सूची में होने की संभावना है। उत्तराखंड के नेताओं को अभी कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।