झबरेडा विधानसभा में की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत




Listen to this article

काजल राजपूत.
झबरेड़ा विधानसभा में आज भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और उनके 400 पार लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य करें।

झबरेड़ा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपनी​ विधानसभा से भारी मतों से जीताकर भेजेंगे। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी मोहित कौशिक, विधानसभा संयोजक राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, लोकसभा सह प्रभारी आदित्य चौहान, निर्वतमान चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष विकास राणा, आईटी सैल से राहुल कंडारी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।