भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत देखकर अपनी थकान भूले जाते थे त्रिवेंद्र रावत




Listen to this article

काजल राजपूत.
हरिद्वार। पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जनता उनकी मेहनत का फल उन्हें दे चुकी है। अब अब परिणाम आना बाकि है।

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की लगातार मेहनत को देखकर मैं अपनी थकान भूल जाता था। चुनाव प्रचार के दिनों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो अपार स्नेह और परिश्रम किया, उन दिनों को याद करके आंखें नम हो जाती है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम से अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार लोकसभा सीट भाजपा बड़े भारी मतों के अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों और मतदाताओं का हृदय की गहराईयों से धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।

हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और चुनाव समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित तमाम विधानसभा के संयोजकों, सह संयोजकों और सभी मोर्चो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद से समूची भाजपा एकजुट नजर आई। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा सीट में जीत दर्ज करने के लिए अपार उत्साह दिखाया। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हो रही है। आपके प्रयासों से भाजपा बड़े अंतर से हरिद्वार सीट में जीत दर्ज कर रही है।

इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, ज्वालापुर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, लक्सर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, विमल कुमार, शिवालिक नगर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, अनु कक्कड़, आदेश सैनी, लव शर्मा, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, देवी सिंह राणा, मोहित वर्मा, अमरीश सैनी, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान, बिशनपाल कश्यप, सचिन शर्मा, गौरव पुंडीर, सचिन निषिद्ध, अरुण आर्य, नकली राम सैनी, मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, विक्रम भुल्लर, एजाज हसन, डॉ प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, डॉ प्रणव यादव, तरुण नैयर, कैलाश भंडारी, अरविंद अग्रवाल, पवन राठौड़,अमित राज, रीता सैनी, अभिनव चौहान, कमल किशोर, शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।