नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज




Listen to this article

न्यूज 127.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में अपनी विवादित टिप्पणी से लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ मुश्किलों में फंस गई है। उनकी टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ यह एफआईआर राष्ट्रीय कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दी गई तहरीर के आधार पर नेहा सिंह राठौड़ पर 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कवियत्री नेहा सिंह राठौर के ट्वीट पाकिस्तानी न्यूज़ हैंडल PTIpromo ने शेयर किए। इसके बाद लखनऊ में @nehafolksinger के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे है। साथ ही पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के ये सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे है। दुश्मन देश पाकिस्तान, भारत पर सवाल खड़े कर रहा है।

इन आरोपों के बाद हजरतगंज पुलिस द्वारा नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1) (a), 196(1) (b), 197 (1) (a), 197 (1) (b), 197 (1) (c), 197 (1)(d), 353(1) (c), 353 (2), 302, 152 और IT एक्ट 69a के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।