नवीन चौहान
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में उधमसिंह नगर की पुलिस ने मादक पदाथों के तस्करों को जेल भेजने का नया रिकार्ड कायम किया है। पुलिस ने नौ महीने के भीतर 300 तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के साथ ही करीब 5 करोड़ 35 लाख 59 हजार 680 रूपये की नशीली सामग्री बरामद की है। उधमसिंह नगर पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है। इसी के साथ जनपद में अवैध तरीके से बनाई जा रही कच्ची शराब के तिलिस्म को तोड़ने में भी उधमसिंह नगर पुलिस ने सफलता पाई। पुलिस ने जहां एक और जहरीले शराब के सेवन से अकाल मृत्यु पाने वाले लोगों को सुरक्षित किया। वही दूसरी ओर तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर घिनौने कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ व्याप्त किया। जनपद पुलिस ने बिना किसी राजनैतिक दबाब के जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई जागरूकता अभियान शुरू किए।http://Dr. Manjunath tc
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में काम कर रही जनपद उधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली की बात करें तो बीते एक साल में नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार हुआ। जनपद पुलिस टीम ने साल 2022 के के ही रिकार्ड को तोड़ दिया है। वर्ष 2022 में जहां उधमसिंह नगर पुलिस ने 5 करोड़ 18 लाख 4 हजार 285 रूपये की नशीली सामग्री पकड़ी थी वहीं वर्ष 2023 में अब तक 5 करोड़ 35 लाख 59 हजार 680 रूपये की नशीली सामग्री पकड़ी है।
उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में नशे के कारोबार और तस्करी से जुड़े 242 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की थी जबकि वर्ष 2023 में अब तक 300 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस वर्ष पुलिस ने 15.321 किग्रा चरस, 69.551 किग्रा डोडा, 19.316 क्रिगा अफीम, 0.4.826 किग्रा स्मैक और 99.215 किग्रा गांजा बरामद किया बरामद किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के अभियान को सफल बनाने में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर जनपद पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को जारी रखा। नशा तस्करों के तमाम नेटवर्क को धवस्त किया और बदमाशों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया
हालांकि पुलिस को इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के राजनैतिक विरोध का सामना तक करना पड़ा। विपक्षी नेताओं ने पुलिस को अपने निशाने पर रखा और एसएसपी की मुहिम को ब्रेक देने के लिए पुलिस का दुष्प्रचार तक किया। लेकिन एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मजबूत इरादों ने संवेदनशील जनपद उधमसिंह नगर में एक नए कीर्तिमान का मार्ग प्रशस्त किया। हालांकि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
कप्तान डॉ मंजूनाथ की उपलब्धि: 300 तस्करों की गिरफ्तारी और करीब साढ़े पांच करोड़ का नशीला सामान
SSP मंजूनाथ टीसी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संजीदा, मौलवी को सख्त सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाए
लोकसभा चुनाव के लिए लायी गई एक करोड़ रूपये की अवैध शराब बरामद
UTTARAKHAND POLICE उत्तराखंड पुलिस के ठिठके कदम, वीडियो रिकार्डिंग से सेफ जोन
SEXTORTION: सैक्सटार्शन के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार