बसंत कुंज में पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को लगायी फांसी




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर कला, बसंत कुंज में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना का पता चलते ही लोगों में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक कलह के चलते झगड़ा होता रहता था। कल भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मृतक की पहचान ऋषि कुमार और वर्षा के रूप में हुई। सीओ को सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह पुलिस ने छत पर पहुंच कर किसी तरह मकान के अंदर पहुंची। छत पर ऋषि का शव कपड़े सुखाने के लिए लगी लोहे की एंगल पर रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। अंदर कमरे में बेड पर वर्षा का शव खून से लथपथ पड़ा था।

फोटो सोशल मीडिया

सीओ सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या के बाद सुसाइड का मामला सामने आया है। मृतक ऋषि कुमार ई रिक्शा चलाता था। मौके पर फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया है। साक्ष्य एकत्र कराए जा रहे हैं। जांच और परिजनों से पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।