दिल्ली की नई CM होंगी आतिशी, केजरीवाल ने रखा प्रस्ताव




Listen to this article

न्यूज 127.
देश की राजधानी नई दिल्ली की नई सीएम आतिशी होंगी। विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी अभी आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं।

आतिशी को अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में जाना जाता है। वह अरविंद केजरीवाल की करीबी सहयोगी और भरोसेमंद मानी जाती हैं। बतादें आतिशी अन्ना आंदोलन के समय से ही संगठन में सक्रिय रही हैं। मौजूदा समय आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।