बाबा अमरीक सिंह गिरोह का मास्टर माइंड अमजद अली समेत तीन गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
देश के कई राज्यों में जमीनी धोखाधड़ी में सक्रिय बाबा अमरीक सिंह गिरोह के मास्टर माइंड अभियुक्त अमजद अली सहित 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने उ0प्र0 व हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में जमीनी धोखाधड़ी के डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण थाना राजपुर में 15 करोड़ की धोखाधड़ी में पंजीकृत अभियोग में वांछित थे। इस गिरोह के द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में लोगों से अरबो रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

थाना राजपुर पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ दिनांक 21/03/2024 को गोविन्द पुण्डीर द्वारा थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उससे 15 करोड़ की धोखाधड़ी जमीन दिलाने के नाम पर की है।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अभियुक्तों द्वारा गिरोह बनाकर उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखण्ड आदि राज्यो में इसी प्रकार से कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि धोखा धड़ी में लिप्त उक्त सभी अभियुक्तगणों का एक लम्बा आपराधिक इतिहास है। जिनके विरुद्ध देश के अलग अलग राज्यों में धोखाधड़ी के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। टीमों को हरियाणा, उ0प्र0 पंजाब, हिमाचल प्रदेश व अन्य संभावित स्थानों पर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया। गठित टीमो द्वारा लगातार अभियुक्तों की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी परन्तु अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे।
वांछित अभियुक्त अमजद अली को ग्राम तेलपुर थाना रामपुर में मुख्य हाईवे के पास बिना न0 वाली XUV 300 से गिरफ्तार किया गया तथा अभि0 सरद गर्ग व साहिल को बाद पूछताछ साक्ष्य संकलन कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में दिनाँक 14/07/24 को 01 अभियुक्त मौ० अदनान को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तो से पूछताछ में पुलिस टीम को अन्य अभियुक्तों के संबंध महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की गैर प्रान्त में दबिश जारी है।