Bharat vikaas parishad: नये भारत का सपना शीघ्र होगा साकार: स्वामी अवधेशानंद गिरि




नवीन चौहान.
हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनने में अब देर नहीं लगेगी। देश का लाल आज भारत की सेवा कर रहा है पांच, सात साल बाद ही हम भारतीय सबसे आगे होंगे

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने उक्त विचार आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज स्थित मालवीय ऑडिटोरियम में व्यक्त किए। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि मुझे आज बड़ी खुशी हो रही की भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में मैं अपनी सहभागिता निभा रहा हूं। भारत के मूल में भारतीयों की भूमिका अहम रही हैं। विश्व का एक मात्र ऐसा संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही है जो चिंतन,मनन,चरित्र, आचरण और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहा है। परिषद के विचार आज भी प्रासंगिक है। क्लब के नाम पर भारत विकास परिषद सामाजिक दायित्वों की पूंजी है। हिंदु वैदिक सनातन संस्कृति बिना किसी प्रलोभन के भी विश्व में फैल रही है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र जी ने कहा कि हम सब लोग काम करने वाले है और हम काम की भाषा ही जानते हैं। भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं एक स्थायी प्रकल्प चलाए। तभी देश में एक नया परिर्वतन आयेगा। भारत स्व आधारित होगा। प्राचीन काल में पूज्य संतों के साथ ही समाज का भी योगदान हैं इसीलिए तो यह भारत भारत रह सका। आज शिक्षा में अपनी भाषा और संस्कृति होनी चाहिए। वही खेती में भी हमें प्राचीन पद्धति अपनानी होगी। आज विज्ञान का स्वरूप बदल रहा है, विज्ञान को विकास के रूप में स्वीकार करें ना कि विनाश के रूप में। परिषद को संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। आज देश में नकारात्मक सोज विकसित की जा रही है। हमें सावधान रहने की जरूरत है

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.तरूण शर्मा ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान अलग-अलग सत्रों में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देवभूमि में हो रहे इस अधिवेशन में 450से अधिक डेलिगेट्स भाग लें रहें हैं। स्वागत भाषण करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र सेवा में अपना निरंतर योगदान दें रहा है। मंच का संचालन क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने किया। इस अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में होने वाली चर्चाओ की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परिषद के पूरे भारत में 8 जोन हैं। और देवभूमि में हो रहे इस अधिवेशन में 239 से अधिक शाखाओं के डेलिगेट्स भाग लें रहें हैं।

प्रथम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र , कोर यूनिवर्सिटी के जे.सी.जैन,क्षेत्रीय सयुक्त महामंत्री शरद चंद्रा,संगठन मंत्री ललित पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन, महिला एवं बाल विकास संयोजिका डॉक्टर संगीता सिंह,प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की पश्चिम प्रांत दुबारा प्रकाशित स्मारिका का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *