बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी मां गंगा में आस्था की डुबकी








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों पर श्रद्धालु गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं।
बुद्ध पूर्णिमा हरिद्वार के स्नान कैलेंडर का कार्तिक पूर्णिमा के बाद दूसरा विशेष स्नान पर्व है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़ इंतजाम किये हैं। हालांकि मौसम में आए बदलाव के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ गिरावट महसूस की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए धर्मनगरी पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को अलग अलग सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी स्वयं मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मेला क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। घुड़सवार पुलिस भी भीड़ पर नजर बनाए हुए है।