भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद नरेश बंसल बोले जनता के आशीर्वाद से भाजपा के कोष में हुई बृद्धि




Listen to this article

न्यूज127
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाकर जनता को पार्टी से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया। इसी के चलते जनता के आशीर्वाद से भाजपा के कोष में हुई बृद्धि है।


न्यूज127 से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने प्रयागराज में होने वाली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली में केजरीवाल से ज्यादा बरगलाने वाला और झूठ के मापदंड स्थापित करने वाला कोई नही है। भाजपा की बड़े अच्छे बहुमत से सरकार बनेगी।
उत्तराखंड की पुष्कर धामी की सरकार बहुत अच्छे से 38वें खेलों का आयोजन करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलों का उदघाटन किया तथा खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों के लिए पदक ईबेस से बनाए गए है। 15 दिनों तक चलने वाले खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आयेगी। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। कानून व्यवस्था से खिलबाड़ करने का अधिकार किसी को नही दिया जायेगा। यहां की कानून व्यवस्था से छेड़खानी करने वाले लोगों के खिलाफ कानून संवत कार्रवाई की गई है। पार्टी अपने स्तर पर उचित कार्रवाई करेगी।