हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराते हुए दिलाया जनता को अधिकार, आज भाजपा लगा रही बेड़िया




जोगेंद्र मावी
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया तथा सिर उठाकर भारत की जनता को जीना सिखाया। भारत आत्मनिर्भर बना परंतु आज देश में फिर से तानाशाह का शासन हो गया है देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है परंतु कांग्रेस इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।
महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर 136 वां कांग्रेस स्थापना दिवस ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चौकी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करते हुए नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा कि आज हम कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। देश में सबसे पुरानी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं आज हम आजादी के महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते रहें तथा जिस तरह से अंग्रेजों ने देश को आजाद कराया था आज वक्त आ गया है भारत की जनता को इन फिरका परस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व नईम कुरैशी ने कहा कि आज पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा में भारत की जनता को यह बताने के लिए निकाली जा रही हैं कि आज भी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और अंत तक खड़ी रहेगी किसानों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने व समस्त कांग्रेस ने यह करके भी दिखा दिया है। पूर्व राज्य मंत्री चौधरी किरणपाल व प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हम भारत की जनता पर अत्याचार व अन्याय नहीं होने देंगे चाहे कितना भी भाजपा के नेता झूठे जुमले जनता को बताएं अंत तक हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयश सिंह,ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, हाजी रफी खान, चौ.बलजीत सिंह, उषा शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, शाहनवाज कुरेशी, नवीन शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, बीएस तेजियान, शिव कुमार जोशी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि बहादुर, अनिल भास्कर, नितिन तेस्वर, धर्मपाल ठेकेदार आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
पार्षद सोहेल कुरेशी, शहाबुद्दीन, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, महंत महावीर वशिष्ठ, रियाज मनु, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान, पुनीत गर्ग, नीरु गर्ग, विशाल राठौर, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, महेंद्र श्यामपुरी, जगत सिंह रावत,संगम शर्मा, शाहनवाज खान,राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चौहान, हरद्वारी लाल, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, अरविंद चंचल, पुनीत गर्ग, राजीव अरोड़ा, हर्ष लोधी, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल, अरसद राणा, रवीश भटीजा, नमन अग्रवाल, संदीप सैनी, करण सिंह राणा,अनमोल पंडित, संजय भारद्वाज, नितिन रघुवंशी, मिर्जा नौशाद, दीपक कोरी, आरबीएल वर्मा, विजय सैनी, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मंजू शर्मा, पुनीत गर्ग, मनीराम बागड़ी, शानू गिरी, दीपक कश्यप, इकबाल काजमी, वीरेंद्र शर्मा, छम्मन पीरजी, वसीम सलमानी, पराग चकलान, अंकित चौहान आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *