नवीन चौहान.
एसएसपी/डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने पांच उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं। उनके आदेशानुसार उप निरीक्षक भजराम चौहान और राजेश कुमार को कनखल थाने भेजा है।
उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल को प्रभारी चौकी गैस प्लांट रानीपुर बनाया गया है।
उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर को कोतवाली रुड़की भेजा है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि अभी कई और उप निरीक्षकों के तबादले होंगे। उप निरीक्षकों की परफारमेंस के अनुसार उन्हें नई जिम्मेदारी भी दी जाएगी।