नवीन चौहान.
सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री का जनता मिलन कार्यक्रम चार सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण कराएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा। शनिवार 4 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने भी अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।