घने कोहरे के आगोश में लिपटा दिखा शहर, दिल का रखें ख्याल




कुमार अजय.
मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। कड़ाके की ठंड का दौर आता दिख रहा है। रविवार की सुबह मैदानी इलाकों में घना कोहरा दिखायी दिया। कोहरे के चलते हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी दिखी, वहीं बाजारों में सुबह देर तक सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव के चलते उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान में रविवार को सर्द हवाओं के चलने ने दिन का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रात में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आमद हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है, इसके मजबूत होने से कड़ाके की ठंड का दौर और बढ़ जाएगा। आने वाले सप्ताह में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखायी देगा।

सांकेतिक फोटो

इस मौसम में सेहत का रखे ध्यान
बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। डॉ दीपांशु सेंगर ने बताया कि इस समय हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोहरा आने से वातावरण में आक्सीजन लेबल की कमी होने लगती है। ऐसे में हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को ठंड से बचना चाहिए और सुबह मौसम साफ होने पर ही घूमना चाहिए।

डॉ सेंगर के मुताबिक हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए और दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए। अस्थमा के मरीजों को भी बढ़ती ठंड के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अस्थमा के मरीजों के कमरों में स्वच्छ हवा आने की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। दिन में धूप का सेवन भी जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से विटामिन डी की कमी भी पूरी होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *