भाजपा के चर्चित विधायक के करीबी ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज




नवीन चौहान

भाजपा के च​र्चित विधायक के करीबी ने हवा में फायरिंग कर सनसनी मचा दी। भेल परिसर में हुई इस फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलाई थी।
भाजपा के चर्चित विधायक का करीबी देव विख्यात भाटी पुत्र प्रमोद भाटी भेल सेक्टर दो में रहता है। शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे देव विख्यात भाटी अपने मामा के साथ घर पहुंचा। घर पहुंचते ही देव विख्यात भाटी ने अपनी पिस्टल से एक गोली हवा में चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। गोली चलने की सूचना पर रानीपुर कोतवाली के एसएसआई बिक्रम धामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
आरोपी की पिस्टल को जब्त कर लिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उप निरीक्षक कुंवर राम आर्य की तहरीर पर आम्स्र एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देव विख्यात भाटी भाजपा विधायक के सबसे करीबी कहे जाते हैं। भाजपा विधायक खुद फायरिंग करने के मामले में सुर्खियों में रहते हैं। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उनके करीबी का नाम भी सुर्खियों में आ गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *