सिसौली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कह दी बड़ी बात




मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं।

गुरुवार को योगी आदित्यनाथ किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में जनसभा करने पहुंचे। सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन करता हूं। श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगायी। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।

भाजपा आस्था का भी सम्मान करती है, महिलाओं को सुरक्षा देती है, नौजवानों को रोजगार भी देती है। देश में विकास कार्य करती है। देश को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश चाहिए, आत्मनिर्भर मेरठ चाहिए। मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने चीन में मेडल जीता हमने उनको सीधे डीएसपी बनाया। अरुण गोविल मेरठ के सांसद होंगे तो फ्री मे विज्ञापन करके मेरठ का नाम आगे बढ़ाएंगे।

हमें विकसित भारत चाहिए, देश के बारे में भी सोचें, देश प्राथमिकता है। जिन लोगों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है वे सपा बसपा कांग्रेस की बात करेंगे, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है, वे भाजपा को जिताएंगे, जिसने कल भगवान सूर्य का तिलक देखा होगा, वो कहेंगे जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। अरुण गोविल बनकर घर घर जाकर वोट मांगिए। चुनाव में प्रत्याशी से घर घर जाने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, इसलिए मोदी जी के प्रतिनिधित्व बनकर घर घर जाना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *