कांग्रेसियों ने फाड़ा सरकारी होर्डिंग, मुकदमा हुआ दर्ज




मेरठ: कलक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के निकट लगा प्रदेश सरकार के होर्डिंग को कांग्रेसियों ने फाड़ दिया। होर्डिंग को लेकर काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान सिविल लाइन पुलिस से कां​ग्रेसियों की कहासुनी भी हुई। वहीं कचहरी चौकी के इंचार्ज ने कांग्रेस नेता के खिलाफ तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

प्रदेश सरकार का फसल ऋण को लेकर एक होर्डिंग कचहरी स्थित अम्बेडकर चौराहे के सामने लगा हुआ है। इस होर्डिंग की सूचना कांग्रेसियों को लगी तो उन्होंने नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचकर इसकी शिकायत की। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर अपने साथी युगांश राणा, गोलू, राजेश, प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रविंद्र और नवीन बादल आदि ने नगर आयुक्त के घर पर नही मिलने के बाद नगर संपत्ति अधिकारी से होर्डिंग हटाने को कहा। लेकिन संपत्ति अधिकारी के सरकार का होर्डिंग हटाने से मना करने पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेसी अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए होर्डिंग को फाड़ दिया।

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने कहा कि बाबा साहब की नीतियों का पालन करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।वहीं यूथ कांग्रेस महासचिव युगांश राणा ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा के सामने यह होर्डिग लगाया गया है।इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोक-झोंक भी हो गई। फिलहाल मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाने के दरोगा की तरफ से मुकदमा लिखा गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *