नवीन चौहान.
हिमाचल में राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम सुक्खू के इस्तीफा दिये जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने इसे नकार दिया है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत था, इसके बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में चली गई। वहीं इस मामले में सियासी हलचल तेज होने के बीच प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। जबकि भाजपा के 15 विधायक सदन ने निलंबित कर दिए गए हैं।
उधर, सदन से निलंबित भाजपा विधायकों को मार्शल की ओर से एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। विधानसभा चौक पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए है। जिससे मौके पर माहौल गरमा गया है।