DAV के पूर्व छात्र ने अल्बानिया में खरीदी गोल्ड माइन और चार्टर प्लेन से आया DAV हरिद्वार




नवीन चौहान
महात्मा हंसराज के जन्मोत्सव पर्व को देखने के लिए डीएवी जालंधर का एक पूर्व छात्र चार्टर प्लेन लेकर उत्तराखंड पहुंच गया। जिसके बाद हरिद्वार डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल पहुंचा और अपने पुराने दिनों को स्मृति में तरोताजा किया। वहीं हरिद्वार डीएवी सेंटेनरी स्कूल में डीएवी संस्था के प्रधान पदमश्री पूनम सूरी से मिले सम्मान को हृदय में संजोकर अपने साथ ले गए।

डीएवी जालंधर कॉलेज के पूर्व स्टूडेंट और मकसूदा गांव निवासी बाबी कांग महात्मा हंसराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में डीएवी सेंटेनरी स्कूल जगजीतपुर पहुंचे। डीएवी के प्रधान पदमश्री पूनम सूरी जी ने बाबी कांग का परिचय कराया तो डीएवी परिवार के सभी लोग खुद को गौरवांवित महसूस करने लगे।

बताया कि बाबी कांग इस वक्त दुनिया के सफल बिजनेसमैन में शुमार है। वह कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। इससे भी बड़ी बात है कि उन्होंने अपने परिवार के 72 लोगों को कारोबार में जोड़कर आगे बढ़ाया है। लेकिन अपने देश प्रेम और संस्था के प्रति लगाव देखिए कि महात्मा हंसराज के कार्यक्रम में चार्टर प्लेन लेकर उत्तराखंड आ गए।

जब पूनम सूरी ने बाबी कांग को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया तो उनकी आंखे नम हो गई। डीएवी संस्था की संस्कारों की सीख की झलक बाबी कांग के दिल और आंखों में साफ नजर आई। बाबी कांग ने हवन यज्ञ में भी भाग लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *