केदारनाथ जल प्रलय के बाद जोशीमठ ग्लेशियर हादसे में बढ़ रही मरने वालों की संख्या, 18 डेड बॉडी मिली




नवीन चौहान
उत्तराखंड में केदारनाथ जल प्रलय के बाद जोशीमठ ग्लेशियर हादसे में मरने वाली संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक चलाएं गए अभियान में 18 डेड बॉडी मिल चुकी है। हालांकि अभी सर्च अभियान जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर टूटने (विस्फोट) के बाद आई जल प्रलय में लापता लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर तक राज्य आपदा परिचालन केंद्र द्वारा जारी 12 बजे तक की सूचनाओं के अनुसार, 202 लोग लापता हैं और 18 शव बरामद हो चुके हैं। इस दौरान, 05 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपदा राहत दल लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हैं। पैरा मिलट्री फोर्स के आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस बल लगातार सर्च अभियान चलाएं हुए हैं। इस बीच केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और हरिद्वार के लोकसभा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी के सांसद तीरथ सिंह रावत, जनपद के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार रविवार से ही रैणी गांव में रहकर राहत कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *