हरिद्वार में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य हेतु पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की मांग








Listen to this article

हरिद्वार 04 जून 2026
मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार क्षेत्र उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शेखर चंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS)” के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य मै० जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि., जयपुर द्वारा अनुबंध संख्या 476/C (C&P-I)/58/2022-2023/Package-1: Garhwal Region, 06 मार्च 2025 के तहत संपादित किया जा रहा है।
इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। भारत सरकार के राजपत्र (The Gazette of India) दिनांक 01 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर स्थापित किया जाना अनिवार्य किया गया है।
जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार एवं रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में निम्नानुसार तिथियों में कार्य प्रस्तावित है—
विद्युत वितरण मंडल, हरिद्वार (फेज-1):
06.06.2026 – जगजीतपुर
08.06.2026 – सराय
09.06.2026 – सराय
10.06.2026 – सराय
11.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
12.06.2026 – इब्राहिमपुर कला
15.06.2026 – इब्राहिमपुर खुर्द
16.06.2026 – शिवालिक नगर
17.06.2026 – विकास कॉलोनी, मायापुर
18.06.2026 – श्रीनाथ नगर, भूपतवाला
19.06.2026 – सन्यास रोड, कनखल
20.06.2026 – निर्मल बाग, कनखल
विद्युत वितरण मंडल, रुड़की (फेज-1):
06.06.2026 – सोत मोहल्ला
08.06.2026 – बीएसएम तिराहा
09.06.2026 – आवास विकास
10.06.2026 – लेबर चौक
11.06.2026 – डिफेंस कॉलोनी
12.06.2026 – चौ. चरण सिंह चौक
15.06.2026 – सिविल लाइंस
16.06.2026 – आदर्श नगर
17.06.2026 – ईदगाह रोड
18.06.2026 – रामपुर तिराहा
उक्त कार्य जनहित एवं विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रस्तावित है, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके।