विजय सक्सेना.
चंपावत सीट पर हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जहां जनता का आभार जताया वहीं वह गोल्ज्यू महाराज के दर्शन करने भी गए।
चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्याय के अधिष्ठाता देवता श्री गोल्ज्यू महाराज जी के दर्शन किए।
गोल्ज्यू महाराज से मुख्यसेवक के रूप में मुख्यमंत्री जी ने चम्पावत समेत समस्त प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की।