- अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने किया निरीक्षण
न्यूज 127. हरिद्वार।
मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड व मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग समेत आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिये कि संबंधित क्षेत्रों में संचालित हो रही दुकानों को किसी भी दशा में सड़क एवं फुटपाथ पर न लगाया जाए। जो भी दुकानें लगाई जा रही है, नाली के अंदर ही लगाई जाए, नाली एवं फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने प्रबन्धक उड़न खटोला को निर्देश दिए है कि टिकट घर के आस पास कोई भी दुकान संचालित न हो, संचालित हो रही दुकानों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर हटाया गया।जिलाधिकारी ने उड़न खटोला संचालक को सख्त हिदायत दी है कि टिकट घर एवं उड़न खटोला मार्ग के आस पास कोई भी दुकान संचालित होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे




