चालक की बेटी को सम्मान देने उसके घर पहुंचे डीएम दीपक रावत




Listen to this article

नवीन चौहान
डीएम दीपक रावत ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा मीनाक्षी नेगी के घर पहुंचकर उसको अपने हाथों से मिठाई खिलाई व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। डीएम ने बीमार पिता की आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया।
कनखल सर्वप्रिय विहार कालोनी निवासी कु0 मीनाक्षी नेगी कनखल के शिवडेल स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मीनाक्षी के पिता सत्य सिंह पेशे से टैक्सी चालक है। जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तथा उनका इलाज जाॅलीग्रांट देहरादून से चल रहा है। मीनाक्षी ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई कर 90फीसदी अंक हासिल किए। मीनाक्षी की इसी लगन को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत मीनाक्षी को शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मीनाक्षी के पिता की बीमारी तथा उसकी आगे की पढ़ाई से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। डीएम दीपक रावत ने मीनाक्षी का मनोबल बढ़ाया और एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के टिप्स दिए।
—————————————