गंगोत्री 15, केदारनाथ एवं यमुनोत्री 16 और बदरीनाथ के कपाट 19 नवंबर को होंगे बंद




नवीन चौहान
चारधाम यात्रा के धार्मिक स्थलों के बंद करने की तिथि घो​​षित हो गई है। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। जबकि सबसे बाद में 19 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होंगे। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका के चलते हए चारधाम यात्रा में यात्री नामात्र के ही आए। लेकिन बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के चलते हुए चारधाम यात्रा को पांच महीने के लिए विराम कर दिया है। अब मंदिरों के कपाट अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई महीने के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में खोले जाएंगे।
इस अवधि पर बंद होंगे मंदिरों के कपाट
गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को दोपहर 12.35 मिनट पर बंद करने की घोषणा की। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 16 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर और गंगोत्री के कपाट अन्नकूट पर्व पर 15 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3.35 बजे बंद कर दिए जाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *