प्रेमिका ने अपने भाईयों के साथ मिलकर प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और अपने भाईयों के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर बाहर प्लॉट में फि​कवा दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी से करीब 8 साल बड़ी है। इस प्रेम प्रसंग का दोनों ही पक्षों के लोग कर रहे थे। फिर भी दोनों एक दूसरे के प्रेमजाल में फंसे हुए थे। युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को योजना के तहत युवती के भाईयों ने युवती से ही फोर कर अपने घर बुलवाया। जहां उसके बेटे का युवती और उसके चार भाईयों ने प्राइवेट पार्ट काटकर कर मरने के लिए छोड़ दिया। गंभीर हालत में उसका बेटा एक खाली प्लॉट में पड़ा रहा जहां लोगों की नजर पड़ने पर घटना का पता चला। गुलहरिया थाना क्षेत्र के सरैया बाजार गांव में बुधवार की देर रात ये वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस को दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।