अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरिद्वार की महान विभूतियां सम्मानित




नवीन चौहान
अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरिद्वार की महान विभूतियों को इमैक संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस महिलाओं ने समाज की तमाम चुनौतियों और विसंगतियों के बीच में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। खुद की पारिवारिक जिम्मेदारियों का निवर्हन करते हुए सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर अग्रणी भूमिका अदा की।
अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या और होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक संस्था इमैक ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका संचालन समिति की सचिव हेमा भंडारी और कार्यकारी सचिव मौसमी ग़ोयल ने मिलकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रंजना गुप्ता औऱ समाजसेवी अर्चना जैन ने समिति की महिला टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके किया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अदिति दुबे द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुति से हुई। समिति के बच्चों ने नारी शक्ति पर संदेश देती नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया और महिलाओं ने गीत और कविताओं से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सरोज जैन, सुमन पंत और राजकुमारी ने महिलाओं पर कविता पाठ किया। अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने समिति के उद्देश्यों एवं विगत में किये गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। समाज मे सक्रिय भूमिका निभा रही महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभवों को सभी के बीच साझा किया और जीवन मे विषम परिस्थितियों में अपने को कैसे संतुलित बनाएं हुए कठिनाइयों का सामना किया ये बताया। समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग द्वारा समिति के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशन्सा की गई और एक गीत भी प्रस्तुत किया। दिल्ली से आई मनोचिकित्सक डॉ प्रज्ञा मल्लिक ने आज के युग मे लड़कियों के मानसिक विकास के लिये क्या तरीके प्रयोग किये जाने चाहिये बताया गया साथ ही कोरोना के प्रकोप से बचने के लिये स्वम से किये जा सकने वाले सामान्य तरीके बताए। इमैक समिति के साथ आप कई कॉलजों में युवा पीढ़ी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन करती हैं।
कार्यक्रम को आयोजित करने में सुनीता झा, विभव भटनागर, सुगन्धा वर्मा, राखी धवन, नरेश रानी गर्ग, अंकुर पालीवाल, सरिता शुक्ला, आरती भाटिया, गूँजन दुबे, निशेष गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुमित भार्गव, श्वेता भटनागर, श्वेताम्बरी तिवारी, मनोज शुक्ला, प्रीति गुप्ता, डॉ सरिता अग्रवाल, नीता नैयर, वंदना सिंह, डॉ श्याम, रंजना चतुर्वेदी, मंजू सिंह, सुरभि राठौर, प्रेरणा, एकता झा, अपर्णा शुक्ला, प्रणव त्यागी, आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *